फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चलती कार में लगी आग, बरातियों ने कूदकर बचाई जान

Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
कार की आग बुझाते दमकलकर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बरातियों से भरी चलती कार में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार रोकी, लेकिन तब तक आग पूरी कार में फैल गई। कार सवार बरातियों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद कार सवार लोग दूसरी कार से गांव चले गए।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव तिगरीधाम से बृहस्पतिवार रात चिंटू की बरात धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर गई थी। तिगरी गांव निवासी करीब आठ बराती ईको कार से बरात में गए थे। कार हापुड़ निवासी दीपक कश्यप की थी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उक्त बराती कार से लौट रहे थे। कार बछरायूं क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी के करीब पहुंची तो उसमें आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार को रोका, लेकिन देखते-देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार से आग की लपटें निकलने लगी।
कार सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना बछरायूंं पुलिस व गजरौला से दमकल कर्मी मौके पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार सवार लोग बरात में आई दूसरी गाड़ियों से चले गए। प्रभारी निरीक्षक बछरायूं प्रवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। कार सीएनजी पास थी। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें