फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के एक माह बाद युवक की हादसे में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। शादी के एक माह बाद ही कोमल (20) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक को गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मारी थी। युवक मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा आदमपुर में किसान केवल सिंह का परिवार रहता है। केवल सिंह के बेटे कोमल की एक माह पहले शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। बताते हैं कि रविवार की सुबह को कोमल सिंह अपने दोस्त लवकुश के साथ बाइक से खेत पर गया था। यहां से वापस घर लौटते समय आदमपुर-सौंधन मार्ग पर सामने से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कोमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हाे गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी पहुंच गई।
उधर, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें