फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाले में गिरकर मानसिक रूप से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पिता की दुकान के पास ही नाले में गिरकर मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी सुभाष वर्मा नगर के आंबेडकर पार्क के नजदीक बिजली एसडीओ कार्यालय के पास इन्वर्टर बैटरी की दुकान करते हैं। उनका बड़ा बेटा सचिन वर्मा (30) मानसिक रूप से कमजोर है। रविवार की शाम को सुभाष वर्मा अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान उनका बेटा सचिन भी साथ बैठा था। इसी बीच सचिन पास में ही रास्ते पर टहलने के लिए चला गया। अचानक वह नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सुभाष वर्मा मौके पर पहुंच गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें