जोया। ब्लॉक सभागार में ऑनलाइन जनगणना की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि स्व गणना शुरू हो चुकी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें अपनी गणना करें।
बैठक में क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों तथा सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। एसडीएम ने जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आवश्यक दस्तावेजों और ऑनलाइन सर्वे की प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ किया जाए, जिससे प्रत्येक परिवार का सही और सटीक विवरण दर्ज हो सके। खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग ने कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवाद