फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रमजान के लिए रखे अंगूर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। रमजान माह के लिए इकट्ठे किए गए अंगूर के गोदाम में वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दमकल की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर को पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कोई मजदूर आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा-जोया रोड पर स्थित गांव जोई की है। कस्बा जोया के मोहल्ला मुंशियान में दिलदार हुसैन का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद अहमद फल कारोबारी हैं। उन्होंने पास के गांव जोई में फलों का गोदाम बना रखा है। रमजान माह के चलते अहमद ने बड़ी तादाद में अंगूर लाकर गोदाम में रखवाया था। मोहम्मद अहमद पांच साल से फलों का कारोबार करते हैं।
शुक्रवार की दोपहर गोदाम की टीनशेड पर मिस्त्री सोलर पैनल लगाने के लिए वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक वेल्डिंग करते समय वेल्डिंग की चिंगारी फलों के पास रखी पुआल पर गिर गई। जिसके बाद गोदाम में आग लग गई। थोड़ी देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगी। धुएं के गुबार देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गोदाम में आग लगते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग धधकने के कारण गोदाम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने ही घटनास्थल का मुआयना किया। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने से पहले गोदाम में रखें बारह सौ क्रेट अंगूर और 20 हजार खाली क्रेट जलकर राख हो गईं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि गोदाम में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे। अग्निकांड में कोई भी मजदूर या मिस्त्री घायल नहीं हुआ है। कोई जनानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें