फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिश्तेदार बनकर महिला वकील से 28 हजार ठगे

Fri, 27 Dec 2024 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने एक महिला वकील से 28 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की है।
मोहल्ला होली वाला सराय निवासी मुमताज अंजुमन अमरोहा में वकील हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे उनके व्हाट्एप पर एक अंजान नंबर से संदेश आया। नंबर की प्रोफाइल फोटो देवेंद्र सिंह टाइपिस्ट का लगा था। उक्त व्यक्ति ने खुद के रिश्तेदार के बीमार होने की बात 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद महिला वकील ने पांच बार में गूगल पे के माध्यम से 28 हजार रुपये भेज दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीडि़ता ने बताया कि उसे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर वापस भेज दिया। अब पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि यह मामला साइबर ठगी है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें