फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। भतीजे के नामकरण में डीजे पर डांस के दौरान छत पर गया युवक अचानक नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में बाद खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात तक मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी जीतपाल के बेटे का नामकरण समारोह था। दावत थी, लिहाजा परिवार और रिश्तेदार खुशियां मना रहे थे। कुछ लोग के साथ बच्चे का चाचा मनोज भी डीजे पर डांस कर रहा था। डांस करके वह छत पर चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद अचानक छत से गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सोंधन के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे संभल के लिए रेफर कर दिया। संभल जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नामकरण संस्कार की खुशियों में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक दो महीने बाद मनोज की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें