फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के घर पहुंचे युवक की धुनाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। एकतरफा प्यार में युवक-युवती के घर पहुंच गया। यहां युवती से प्यार करने और शादी की बात कहते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। तीन महीने पहले ऐसी हरकत करने पर उसे पंचायत ने तीन साल के लिए गांव से बदर कर दिया था।
विज्ञापन

मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहीं का रहने वाला युुवक मोहल्ले की युवती से एकतरफा प्यार करने लगा। युवती इस बात से अंजान थी। मंगलवार की शाम युवक दिल्ली से घर लौटा था, लेकिन वह अपने घर जाने के बजाय सीधा युवती के घर में जा घुसा। युवक ने युवती से प्यार करने और शादी करने की जिद करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर परिजन आ गए और युवक को घर से जाने को कहा, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद युवती के भाइयों ने उसकी जमकर धुनाई की। यूपी 100 पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। युवती के पिता के मुताबिक तीन माह पहले भी युवक ने यही हरकत की थी। जिसके बाद गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें युवक को तीन साल के लिए गांव बदर कर दिया गया था, लेकिन वह तीन माह बाद ही गांव में आ गया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी जाबिर के खिलाफ छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें