अमरोहा। सादात अमरोहा वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली की ओर से बाल दिवस पर हजरत अली असगर की याद में मोहल्ला गुजरी स्थित इमामबाड़ा अलमदार अली खान में अदबी व अकीदती महफिल आयोजित की गई। इसमें अहलेबैत से मोहब्बत रखने वाले लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. नाशिर नकवी, डॉ. जमशेद कमाल, विलायत अली, बाकिर मुंतजिर, सिराज मेहदी और फिरोज आदिल मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने हजरत अली असगर की शख्सियत और अजीम कुर्बानी को याद करते हुए उनकी शहादत को तारीख-ए-इस्लाम का दर्दनाक अध्याय बताया। कहा कि उनकी मासूम कुर्बानी हक, इंसाफ और मजलूमियत की मिसाल है।