फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईंट भट्टा परिसर में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी है। अब तेंदुआ हाकमपुर गांव में स्थित ईंट भट्टा परिसर में पेड़ बैठा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेड़ से नीचे उतरा तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

इसके बाद लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल में काफी देर तक तलाश किया, लेकिन तेंदुआ फिर दिखाई नहीं दिया। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के साथ ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई है। रजबपुर क्षेत्र के गांव हाकमपुर के रहने वाले जोगेंद्र सिंह का गांव में ही जंगल के रास्ते पर ईंट भट्टा है। भट्टा परिसर की चारदीवारी पर पेड़ भी लगे हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार दोपहर भट्ठे पर मौजूद बिहार निवासी नौकर अर्जुन की नजर पेड़ पर तेंदुए पर पड़ी, जिसे देख अर्जुन ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। शोर मचाए जाने पर पेड़ से उतरा तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी देर जंगल की तलाशी ली लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी गांव के आसपास तेंदुआ का जोड़े के साथ दो शावक भी देखे जा चुके हैं लेकिन वन विभाग ने आज तक जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन

उधर, तेंदुए के दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने लोगों का सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें