फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव से रसोई में लगी आग, सामान जला

Mon, 09 Mar 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। कस्बे के मोहल्ला मुल्लाना में गैस सिलिंडर के पाइप से गैस रिसाव होने के कारण रसोई में अचानक आग लग गई। घटना में रसोई का काफी सामान जल गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार सुबह की है। सभासद मोहम्मद दानिश की मां मेहरोज जहां पानी गर्म करने के लिए रसोई में पहुंची थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते रसोई में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडर को तुरंत बाहर निकाल लिया और उसे पानी में भिगोकर लिहाफ से ढक दिया। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में रसोई में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें