फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसडीएम कार्यालय के बाहर ही बना दी रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटीरत कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था के लिए हलवाई ने एसडीएम कार्यालय के ठीक बाहर ही रसोई बना दी। किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वीडियो में एसडीएम कार्यालय के बाहर भोजन तैयार होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में तमाम तहसीलकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। क्षेत्र से जनसभा में शामिल होने गए कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था की जानी थी। राजस्वकर्मियों ने भोजन की व्यवस्था के लिए हलवाई को बुलाया था। हलवाई ने एसडीएम कार्यालय के ठीक बाहर भोजन पकाने की व्यवस्था कर दी। वायरल वीडियो में एसडीएम कार्यालय के बाहर कढ़ाई में भोजन पकता दिखाई दे रहा है। पास में ही एक होमगार्ड व राजस्वकर्मी आते जाते दिखाई दे रहे हैं। एसडीएम कार्यालय के बाहर भोजन पकाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को समाधान दिवस का भी आयोजन किया गया था। डीएम नितिन गाैड़ का कहना है कि अगर ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें