फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार सदस्यीय समिति शुक्रवार को जांच करने मौके पर जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। साबुन फैक्टरी की आड़ में पटाखे बनाने के मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच करेगी। समिति ग्रामीणों से भी बात करेगी।
विज्ञापन

बीते सोमवार को ग्राम मलेशिया स्थित एक साबुन फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाके हुए थे। कनीशा सुबी इंडस्ट्रीज नामक इस फैक्टरी का जीएसटी विभाग में पंजीकरण डिटरजेंट सोप व वाशिंग पाउडर बनाने के लिए है। लेकिन वहां अवैध रूप से पटाखे बनाने व भंडारण का काम हो रहा था। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। भीतर जाने पर मालूम हुआ कि वहां पटाखे बनाने का काम होता था। फैक्टरी मालिक के पास पटाखे बनाने के लिए फायर समेत किसी अन्य विभाग की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक सोनू प्रजापति के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में पटाखे व तरल पदार्थ मिला था। मामले की जांच के लिए डीएम ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी में एसडीएम, सीओ, मुख्य शमन अधिकारी व जीएसटी अधिकारी शामिल थे। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि जांच टीम शुक्रवार को मौके पर जांच करेगी। आसपास रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। बताया जाता है कि सोनू प्रजापति ने फैक्टरी का गोदाम हापुड़ निवासी किसी माजिद के नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था। माजिद पटाखे बनाने व भंडारण का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें