गजरौला। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने बिना बिल के अमरोहा से मेरठ जा रही स्क्रैप लदी डीसीएम को पकड़ कर उससे 3.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। जुर्माना वसूला जाने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।
वाणिज्य कर विभाग अमरोहा इकाई की सचल दल की प्रभारी एवं असिस्टेंट कमिश्नर प्रज्ञा शर्मा बीते शनिवार को हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इस बीच वहां से गुजर रही डीसीएम को रोककर उसे चेक किया। उसमें पुरानी बैटरी के स्क्रैप लदे हुए थे। चालक से बिल दिखाने को कहा, लेकिन नहीं दिखा सका। उस पर माल ले जाने के कागजात भी नहीं थे। जिस पर उन्होंने डीसीएम को पकड़ कर कार्यालय भिजवाया। उस पर 3.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि माल स्वामी द्वारा जुर्माना जमा कर दिया गया है। गाड़ी भी उसकी छोड़ दी गई।
-