फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुत्ता टहला रहे किसान के बेटे पर झाेंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात(अमरोहा)। कुत्ता टहला रहे किसान के बेटे पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही गोली नहीं लगी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों की पहचान करके मामले में कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह घटना थानाक्षेत्र के अकबरपुर पट्टी में हुई। यहां रहने वाले किसान सोनू कटारिया के मुताबिक बुधवार की शाम में चार बजे उनका बेटा लक्ष्य कटारिया पालतू कुत्ते को घर के आगे टहला रहा था। तभी नौगावां सादात की तरफ से एक स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों ने अंदर बैठे हुए ही लक्ष्य पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही गोली लक्ष्य कटारिया के शरीर से सटकर गुजर गई। फायरिंग की आवाज सुनकर सहमे लक्ष्य दौड़ कर अपनी जान बचाई।
बेटे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सोनू कटारिया ने थाने में तहरीर दी है, साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखाई है। इस वीडियो में स्कॉर्पियो का नंबर दिखाई दे रहा है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें