फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय किसान रोनी उर्फ लाला (35) की करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बिजलीघर पर शव ले जाकर हंगामा किया। पुलिस और बिजली अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गजस्थल गांव निवासी रोनी उर्फ लाला के परिवार में पत्नी विमला के अलावा बच्चे भी हैं। उनके गांव में नौगांवा सादात बिजलीघर से सप्लाई आती है। शुक्रवार को गांव में रखे ट्रांसफार्मर का तार टूट गया था। रोनी बिजलीघर से शटडाउन लेकर तार जोड़ने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए। शटडाउन होने के बाद भी बिजली कर्मचारियों ने आपूर्ति शुरू कर दी। करंट लगने से रोनी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसके बाद शव लेकर बिजली घर पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को पुलिस और बिजली अधिकारियों ने समझा कर शांत कर दिया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें