फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में युवक को कोबरा ने डसा, लोगों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहल्ला अतरपुरा निवासी प्रदीप कुमार (38) को घर में ही सोमवार रात कोबरा ने डस लिया। परिजन युवक को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसका उपचार कराया। उधर, रात में ही परिजनों ने सांप को कमरे में बंद कर दिया था। सुबह माेहल्ले के लोगों की मदद से सांप को पकड़ कर डिब्बे में बंद कर लिया। हालांकि, बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा निवासी प्रदीप कुमार सोमवार देर रात करीब दो बजे टॉयलेट को उठे। जैसे ही वह बाथरूम के दरवाजे पर पहुंचे तो सांप ने उनके पैर में डस लिया। प्रदीप ने सो रहे परिजनों को उठाया कि सांप द्वारा डसने की जानकारी दी। प्रदीप के पैर से खून निकल रहा था। शोर सुन मोहल्ले के लोग जाग गए। कुछ लोग प्रदीप को चिकित्सक के पास ले गए। वहीं, कुछ लोगों परिजनों के साथ मिलकर सांप को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह प्रदीप का हालचाल जानने के लिए घर पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान समरपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि ने सांप को पकड़ लिया। वह फन फैलाने के साथ ही फुंकार मार रहा था। जिसे देख लोगों ने उसे कोबरा बताया। बाद में किसी तरह सांप को डिब्बे में बंद किया गया और पक्का पुल पर जंगल में छोड़ दिया गया। उधर, प्रदीप की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार भारद्वाज ने बताया कि सांप का फोटो देखा। यह सांप कोबरा था।
विज्ञापन

किंग कोबरा के मुकाबले कोबरा में कम होता है जहर
गजरौला। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार ने बताया कि किंग काेबरा दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक सांप है। जबकि, कोबरा का विष विषैला कुछ कम होता है, मगर यह विष की मात्रा बहुत छोड़ता है। इसकी लंबाई 15 फिट तक हो जाती है। मगर जितना ज्यादा विष छोड़ता है, उतनी ही जल्दी विष उतरता भी है। इसके काटने पर एंटी वेनम इंजेक्शन बहुत कारगर होता है। जिससे जहर तेजी से उतरता है। इसके मारने पर पांच लाख का तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। सात साल की सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें