फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार लाख लोगों की होगी टीबी स्क्रीनिंग, नौ से शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

टीबी के खात्मे को लेकर शासन सजग है। अब जिला स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। अमरोहा जिले में 4.4 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। अभियान नौ से 20 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए 182 टीमें बनाई गई हैं, जो लक्षण मिलने वाले लोगों को चिह्नित करेगी और उनका इलाज कराया जाएगा।
वर्ष 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का प्रयास है। इसके लिए क्षय रोगियों को सघन रूप से तलाश जाएगा। जिले की आबादी करीब 20 लाख है। इसके सापेक्ष 20 प्रतिशत आबादी यानी 4.4 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग होगी। इसमें विशेषकर मदरसों, ईद भट्ठों, अनाथालय, फल मंडी, सब्जी मंडी, निमार्णाधीन भवन, घने आबादी वाले इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए जिले में नौ से 20 सितंबर तक सक्रिय मरीज खोजो अभियान चलेगा। इसमें 182 टीमें घर-घर भ्रमण कर टीबी रोगी खोजेंगी। एक टीम में तीन सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल त्रिवेदी ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध मरीजों के बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। टीबी संक्रमित मिलने पर मरीजों का इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन

16 तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजने का अभियान
अमरोहा। कुष्ठ रोगी खोजने के लिए जिले में अभियान शुरू हो गया है। अभियान दो से 16 सितंबर तक चलेगा। इसमें त्वचा संबंधी कोई भी परेशानी होने पर मरीजों को सीएचसी, पीएचसी पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी जाएगी। त्वचा कठोर, मोटी या सूखी होना, त्वचा पर वृद्धि, चेहरे या कान पर गांठ या सूजन कुष्ठ रोग के प्राथमिक लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर त्वचा संबंधी बीमार लोगों की जांच करेगी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि टीबी के साथ-साथ कुष्ठ रोगी खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुष्ठ रोग खोजी अभियान के तहत भी लोगों की स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें