फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनौरा में बुखार से कक्षा 10 की छात्रा की मौत

Tue, 28 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव शेरपुर में सोमवार सुबह कक्षा 10 की छात्रा प्रीति त्यागी की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छात्र को 24 अक्तूबर से बुखार था। परिजन गांव में ही उसका इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन


प्रीति नगर के ही एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। बीते शुक्रवार को उसे बुखार आया था। परिजनों ने गांव में ही छात्रा का उपचार कराया था। सोमवार सुबह उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन विलाप करने लगे। प्रीति के पिता पमित त्यागी की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। प्रीति परिवार में इकलौती संतान थी। अब परिवार में उसकी मां व दादी बची हैं। सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि छात्रा की बुखार से मौत के मामले में गांव जाकर जांच कराई जाएगी। गांव में कैंप लगाकर रोगियों का उपचार कराया जाएगा।

गांव के पीएचसी पर तैनात चिकित्सक मुख्यालय अटैच

मंडी धनौरा। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। गांव शेरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. विजय कुमार को सीएमओ कार्यालय से अटैच किया गया है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण लोगों को मजबूरी में झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है। चिकित्साधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि शेरपुर पीएचसीपर तैनात चिकित्सक को सीएमओ कार्यालय से अटैच कर लिया गया है। उनके स्थान पर अभी तक चिकित्सक की पोस्टिंग नहीं हो पाई है। दूसरे चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें