फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम की टैंक में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। घर में बन रहे सेपटिक टैंक में गिरकर दो साल की एक मासूम की मौत हो गई। कई घंटे मासूम का शव ऊपर आया तो परिजनों को जानकारी हुई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के मुहल्ला पीरजादगान निवासी राजा के मकान में सेपटिक टैंक बन रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को राजा की दो साल की मासूम बेटी जीनत खेलते हुए अचानक टैंक में गिर गई। उसमें पानी भरा हुआ था। काफी देर तक जीनत का पता नहीं लगने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर-उधर उसको ढूंढा गया लेकिन उसका पता नहीं लगा। काफी देर बाद उसका शव ऊपर आया तो परिजनों की चीख निकल गई। परिजन उसे तत्काल उसे तीर्थंकर यूनिवर्सिटी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें