रजबपुर। रोडवेज बस में सवारी बनकर हरियाणा मरका शराब की तस्करी करने वाले चार युवकों को रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास मिले चार बैगों में 96 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बुधवार की रात को एसओ रजबपुर रमेश सहरावत को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज बस में कुछ युवक हरियाणा ब्रांड शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना मिलते ही हाईवे पर गश्त कर रहे दारोगा राकेश कुमार, ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबिल धर्मेंद्र सिंह व सिपाही कृष्णवीर सिंह ने टोल प्लाजा पर जाकर बताए गए नंबर की रोडवेज बस को रोक कर उसकी तलाशी शुरू कर दी। चार युवकों के पास रखे बैग में रखीं 96 बोतलें बरामद कर लीं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम आदित्य राज निवासी गांव हाजीपुर थाना केसरिया, प्रिंस शर्मा निवासी गांव सौबेया थाना कोटका और विकास कुमार गांव निमुईया थाना तुरकोलिया जनपद मोहितारी और आदित्य कुमार निवासी गांव नरवारा थाना तरियानी जनपद शिवहर बिहार बताया। सभी आरोपी हरियाणा से कम कीमत पर शराब की बोतलें खरीद कर उन्हें बिहार ले जाकर मंहगे दाम पर बेचने का काम करते हैं। चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।