फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गेहूं निकालते समय थ्रेशर में फंसकर महिला के चीथड़े उड़े, मौके पर मौत

Fri, 07 Apr 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन की कपलिंग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसका शव कई टुकड़ों में हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि लगभग 8 बजे आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी रामेश्वरी पत्नी मुंशी सिंह (45) के खेत पर गेहूं निकाले जा रहे थे। महिला भी परिवार के सदस्यों के साथ गेहूं निकालने की मशीन पर सहयोग कर गेहूं हटा रही थी। इसी दौरान अचानक महिला का कपड़ा थ्रेशर मशीन की कपलिंग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते उसका शरीर के कई टुकड़े हो गए। आनन-फानन में थ्रेसर मशीन को बंद कराकर क्षत-विक्षत हुआ महिला का शव एकत्रित कर परिजन घर ले आए।
बृहस्पतिवार की सुबह को महिला के क्षत-विक्षत हुए शव को परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही गंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गई है। आदमपुर थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर प्राप्त होती है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें