फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 9562 ने किए नया वोट बनवाने और संशोधन के लिए आवेदन

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ पर कैंप में मतदाताओं को जानकारी देते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को एसआईआर के विशेष अभियान के तहत बूथों पर कैंप का आयोजन किया गया। जहां बीएलओ ने आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया तथा नए वोट बनवाने व संशोधन के लिए फार्म भी जमा किए गए। कैंप के दौरान नए वोट बनवाने के लिए 7266 व संशोधन के लिए 2296 आवेदन हुए। अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। इसके बाद अब नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नए वोट बनवाने व संशोधन कराने के लिए भी दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। रविवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जहां मतदाताओं ने नए वोट बनवाने के लिए आवेदन भी किए, साथ ही संशोधन के लिए भी आवेदन हुए।
बूथों पर बीएलओ ने आलेख्य प्रकाशन के तहत मतदाता सूची को पढ़कर भी सुनाया। डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसडीएम सदर शैलेष दुबे, तहसीलदार सदर विजय श्याम दुबे ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम के अनुसार कैंप के नए वोट बनवाने के लिए कुल 7266, नाम कटवाने के लिए 332 तथा संशोधन के लिए 2296 आवेदन हुए हैं। बताया कि सूची को पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें