फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाते समय छत से गिरा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। नगर के मोहल्ला दर्जियान में पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर छात्र की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मदरसे का छात्र है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्दे खाक कर दिया है।
विज्ञापन

सैदगनली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी निवासी रियाजउद्दीन (13) कस्बे के ही मदरसे में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह वह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से कस्बे में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें