फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने लदी ट्राली फंसने से रहरा रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रहरा रोड पर त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के सामने गन्ने लदी ट्राली ओवरटेक करने से जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बमुश्किल गन्ने लदी ट्राली को रास्ते से हटाने पर जाम से राहत मिल पाई।
विज्ञापन

नौ नवंबर से चंदनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र चल रहा है। भारी तादाद में किसान गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक एवं शाम से लेकर पूरी रात रास्ते पर गन्ने लदे भारी वाहनों की लाइन लगी रहती है। आधी सड़क पर गन्ने लदे वाहनों का कब्जा रहता है।
शनिवार शाम पांच बजे छपना की दिशा से एक गन्ने लदी ट्राली के चालक ने लाइन में खड़े वाहनों को ओवरटेक कर आगे ले जाने की कोशिश की, तो इसी बीच वह ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। जिस वजह से यहां जाम लग गया।
विज्ञापन

दूर-दूर तक वाहनों की कतार लग गई। यातायात अवरूद्घ होने के चलते परेशान किसानों ने किसी तरह से ओवरटेक का प्रयास करने वाले ट्रैक्टर को वहां से हटावाया। शाम करीब छह बजे यातायात सुचारु हो पाया। जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें