फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती की सड़क पर जलभराव से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। केवल दो घंटे की बारिश ने ही इंदिरा चौक के पास पानी निकासी की पोल खोल दी। बस्ती की सड़क पर जलभराव हो गया। बारिश के काफी बाद तक सड़क पर लोगों को जलभराव से जुझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को बारिश पड़ी तो बस्ती की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। थाना चौराहा इंदिरा चौक से बस्ती में जाने वाली सड़क गहरी है। वहीं पानी की निकासी भी बेहद कम है। बारिश पड़ने से शनिवार को सड़क पर जलभराव हो गया। काफी दूर तक सड़क पानी में डूबी रही। पैदल निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाइक सवार और अन्य वाहन वाले तो निकलते रहे। वहीं पैदल चलने वालों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ा। जिसमें लोगों के जुते तक भीग गए। गौरतलब है कि थाना चौराहे के पास बस्ती को जाने वाली सड़क पर हर साल बारिश पड़ने से जलभराव की स्थिति बनती है। बारिश ने पानी निकासी की पोल खोल दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वहां पर नाला छोटा है। जिसके चलते बारिश का पानी जमा हो जाता है। सड़क भी गहरी है। जिसे ऊपर उठाकर बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। आधा घंटे में पानी निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें