गजरौला। शुक्रवार को बस्ती के चार परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम हुआ। जिसमें बच्चो को बैग, किताबे और यूनिफार्म का वितरण किया गया। वहीं हर रोज स्कूल आने की हिदायत बच्चो को दी।
सोमवार को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक प्रथम व द्वितीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 658 बच्चो को निशुल्क किताबे, बैग और यूनिफार्म दी गई। जिला समन्वयक सत्यवीर सिंह और सभासद देशवीर सिंह ने वितरण किया। डीसी ने कहा कि नया सत्र शुरु हो चुका है। बच्चो को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। रोजाना स्कूल आएं। जयवीर सिंह ने सभी शिक्षकों से समय पर स्कूल पहुंचने की अपील की। दीपा रानी, मिथलेस कुमारी और आकांक्षा मिश्रा ने एबीआरसी को सम्मानित किया। इस अवसर पर नेतराम सिंह, विभूति त्रिवेदी, अर्चना पाठक, शशीवाला, पंकज त्यागी, शीला वर्मा, नीलम शर्मा, मीना कुमारी, नूतन शर्मा, मनोरमा आर्य आदि मौजूद रहे।