फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट कारोबारी के 90 हजार रुपये हड़पे

Fri, 26 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
विज्ञापन
नौगावां सादात कस्बा निवासी ने कस्बे के नई बस्ती निवासी पर धोखाधड़ी कर 90 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की। इससे भड़के आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रेप के मुकदमे फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


नौगावां सादात कस्बा के मोगल्ला बंगला निवासी अमीर अब्बास ने एसपी और थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसने नई बस्ती निवासी को दो साल पहले ढाई लाख की जैकेट दी थी। इसके बदले में उसने 1.60 लाख रुपये की पेमेट कर दी।

शेष रुपयों का उसने चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। शिकायत एसपी से की गई। गुरुवार को पीड़ित अमरोहा से नौगावां सादात लौट रहा था। आरोप है कि रास्‍ते में  आरोपियों ने उसे घेर लिया चेक वापस मांगा। मारपीट करते हुए धमकी दी कि चेक वापस नहीं किया तो रेप के केस में फंसा देंगे। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें