फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गो तस्कर की 8.66 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गोवंश पशुओं की तस्करी करने वाले गैंगस्टर के आरोपी असलम की पुलिस और प्रशासन में 8.66 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इससे पहले गांव में मुनादी कराई गई। साथ ही मकान पर पोस्टर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के निजामपुर सैंदरी गांव के रहने असलम गोवंशीय पशुओं का वध और तस्करी करने का अवैध कारोबार करता था। इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। लिहाजा 14-1 के तहत उसकी चल अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और सीओ सतीश चंद पांडेय फोर्स के साथ गांव पहुंचे। यहां मुनादी कराई गई। इसके बाद आरोपी असलम की संपत्ति को कुर्क किया गया। असलम शातिर किस्म का अपराधी है। वह कई वर्षों से चोरी छिपे पशुओं की तस्करी और उनकी हत्या कर मांस बिक्री करता था। जिसके द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करके करीब 8 लाख 66 हजार रुपये की संपत्ति इकट्ठा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें