फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा रावण दहन, पुतले बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। विजयदशमी के अवसर पर आज जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मुख्य रामलीलाओं के लिए जहां कारीगर पुतले बनाने में जुटे हैं। वहीं गली मोहल्लों और गांवों में लोगों ने अपने स्तर से रावण के पुतलों को तैयार किया है। पुलिस प्रशासन भी दशहरा को देखते हुए सतर्क है। इस बार रावण का पुतला 35 फीट ऊंचा है।
विज्ञापन

गजरौला नगर में दो स्थानों पर रामलीला हो रही है, दोनों ही स्थानों पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क में चल रही रामलीला के लिए हापुड़ जिला के कारीगर चमन सिंह पुतले बना रहे हैं। वह पिछले 25 वर्षों से पुतले बना रहे हैं।
गजरौला की रामलीला के लिए उन्होंने एक अक्तूबर से पुतले बनाने का काम शुरू किया था। गुरुवार तक उन्होंने पुतले बनाकर तैयार कर लिए हैं। शुक्रवार को उन्हें दहन के लिए खड़ा किया जाएगा। उनके साथ विपिन, जयसिंह, सुनील व नवीन भी सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। पांच लोगों को तीन पुतले बनाने में 18 दिन का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें