फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर ने मन की बातें जानकर हैरत में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नोबल पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन किया गया। इसमें जादूगर सम्राट वर्मा ने कई हैरतअंगेज खेल दिखाए। वहीं मन की बातें जानकर सभी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित मैजिक शो का शुभारंभ प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय ने किया। इसके बाद जादूगर सम्राट ने जादू के खेल दिखाए। शानदार जादू कला का प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं को सम्मोहित कर दिया। समाचार पत्र के टुकड़े करके फिर से सही रुप में दिखाया। वहीं उसी पेपर से नोटों की बरसात कर डाली। इसके साथ ही पचास रुपये के नोट को कला से दो हजार में बदल दिया। ताश के पत्तों से भी कई खेल दिखाए। इच्छाधारी नागिन का बदला हुआ रुप दिखाकर बच्चों को रोमांचित कर डाला। वहीं एक शिक्षिका के मन की बात जानकर सभी बताई। जिस पर सभी हैरत में पड़ गए। जादूगर ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें