गजरौला। नेहरू युवा केंद के ब्लॉक कोआर्डिनेटर ने मुस्लिम बच्चे को रक्त देकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। दरअसल ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप बहुत कमी से मिलता है। विकासखंड गजरौला के गांव खेड़की खादर निवासी मोहित कुमार संधू नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक के तौर पर पिछले एक साल से पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जल संरक्षण आदि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक बदलाव के लिए कार्य कर रहे हैं। मोहित कुमार संधू ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल से फोन आया कि एक सात साल के अकदस पुत्र फैजान मोहल्ला जट्ट बाजार अमरोहा गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसे तत्काल खून की आवश्यकता है। उसका ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव है जो बहुत कम लोगों में पाया जाता है। इस पर मोहित कुमार संधू मानवता के नाते धार्मिक एकता के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और रक्त देकर बच्चे को जीवनदान दिया। इस दौरान बच्चे की मां शगुफ्ता ने आभार व्यक्त किया।