फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलमंत्री के जिले में होगा क्रास कंट्री का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नामचीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे
विज्ञापन

स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन पदाधिकारियों ने किया भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से खेलमंत्री चेतन चौहान के जिले में राज्य स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एक जुलाई को होने वाली प्रतियोगिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर की जा रही है। फाउंडेशन सचिव के नेतृत्व में प्रतियोगिता की सफलता के लिए क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन

अपने जनपद के खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण मौका है, जो पंडित दीन दयाल उपाध्याय क्रास कंट्री प्रतियोगिता की जा रही है। जनपद में छिपी प्रतिभाओं को उजागर होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता रायपुर के प्राथमिक विद्यालय में की जाएगी। सुबह 6.30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे। खेलमंत्री चेतन चौहान खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर हौंसला आफजाई करेंगे। क्रास कंट्री दौड़ दस किमी होगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार की घोषणा 10 नवंबर तक होगी। प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग के प्रतियोगी प्रतिभाग कर सकते हैं। अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए चुना गया है। शनिवार की शाम फाउंडेशन के सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निर्भय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में भ्रमण किया। पूर्व एमएलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो, उद्योगपति विनय माहेश्वरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। क्षेत्र में भ्रमण कर प्रतियोगिता की सफलता का आह्वान किया। इस दौरान प्रदीप चौधरी, पवन गोफे, जितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, रणदीप सिंह, अंकित कुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन

...विकल सिंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें