फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सहित 8 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिता-पुत्र सहित आठ लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4393 पहुंच गई है। कुल 63 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने पर 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।रविवार को गाजियाबाद की लैब में प्रतीक्षारत 426 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 766 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिवों में गजरौला के पिता-पुत्र शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के 8 मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4393 पहुंच गई है। कुल 63 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 478 आरटीपीसीआर सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 252321 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 728 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें