फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली चोरी रोकने के लिए लगेंगे 76 हजार स्मार्ट मीटर

Thu, 12 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने और उसकी खपत में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग 76 हजार स्मार्ट मीटर लगवाएगा। इसमें चिप लगी होने के कारण छेड़छाड़ संभव नहीं है। इससे बिजली चोरी रुकेगी।
विद्युत वितरण खंड में 71 हजार घरेलू, 4500 व्यवसायिक व 700 उपभोक्ता हैं। बिजली विभाग के अफसरों का मानना है कि अब तक जो बिजली के मीटर लगे हैं, उनमें छेड़छाड़ संभव है। उपभोक्ता मीटर में अपने हिसाब से रीडिंग कर लेते हैं। इसके अलावा मीटर रीडर भी उपभोक्ताओं से छोटी-मोटी रकम लेकर या प्रभावित होकर रीडिंग में बदलाव कर देते हैं। इससे जहां विभाग को बड़ा नुकसान होता है, वहीं चाेरी की प्रवृत्ति भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की चोरी रोकने और बिजली की कितनी खपत हो रही है, इसकी पारदर्शिता के लिए विभाग ने स्मार्ट मीटर लगवाने का निर्णय लिया। जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इसमें स्मार्ट मीटर में एक चिप लगी है। जिसमें छेड़छाड़ होने पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को तुरंत पता लग जाता है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि अभी तक करीब सात हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। यह मीटर उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली विभाग के लिए भी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें