फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: साइबर ठगी का शिकार किसान के 75219 रुपये वापस दिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। साइबर ठगी के शिकार अकबरपुर पट्टी निवासी देवकी नंदन के खाते से ट्रांसफर हुए 75,219 रुपये साइबर टीम ने वापस करा दिए। रकम मिलने पर किसान ने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को साइबर अपराधियों ने देवकी नंदन के खाते से 75,219 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना स्तर की साइबर टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर बैंकिंग प्रक्रिया के जरिए रकम फ्रीज कराई गई और पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार, निरीक्षक अपराध रणदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव पालीवाल, हेड कांस्टेबल सन्नी तोमर और कांस्टेबल शिवकुमार की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

एसपी ने अपील की कि अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें