फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान और लोकतंत्र का मजाक है मन की बात 19 मई के बाद करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि मन की बात 19 मई के बाद दोबारा करने का दावा संविधान और लोकतंत्र को मजाक बनाने जैसा है। पीएम पद के लिए सांसद चुनाव करते हैं लेकिन उन्होंने खुद मान लिया है जनता प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बिठाएगी। वह तानाशाही को बढ़ावा दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में देश की जनता अहंकार को तोड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद और कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राशिद अल्वी ने रविवार को शहर के जोया रोड स्थित एक मैरिज हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल में पीएम नरेंद्र मोदी को शांति पुरस्कार मिलने पर गर्व जताया, लेकिन सवाल खड़ा किया है जबसे उन्होंने पदभार ग्रहण किया है, देश के विभिन्न हिस्सों में अशांति बढ़ रही है। भाजपा और उसके तमाम नेता भाईचारा के खिलाफ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं के बयान से स्पष्ट है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में कई में पुरुषों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में युवा, मजदूर, किसान और महिलाओं की बेहतरी के लिए योजना बनेगी। इसमें किसानों का ब्याज के साथ कर्ज माफ प्रमुख रहेगा। केंद्र सरकार का किसान सम्मान राशि एक छलावा है। प्रदेश में सरकार बनने पर बिजली के बिल का रेट आधा करेंगे। मन की बात में 19 मई को दोबारा संबोधित करने का दावा बिल्कुल गलत है। दरअसल भाजपा के लोग किसी दूसरे को कुर्सी पर देखना नहीं चाहते हैं। हालांकि जनता उनके उम्मीदों को पूरा नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें