फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठ मेले की तैयारियां जोरों पर, विधायक और अफसरों ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर पूठ घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एसडीएम, सीओ ने घाट पर पहुंचकर मेला स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। स्नान घाट बनाने के लिए गोताखोरों ने पानी में बांस डालकर गहराई नापी। इस दौरान घाट पर मेले के लिए सफाई कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हसनपुर क्षेत्र में पूठ घाट, सतेड़ा घाट, सिरसा पौरारा घाट पर भी हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। इस दौरान मेले का आयोजन भी किया जाता है। सोमवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, उपजिलाधिकारी उदभव त्रिपाठी, सीओ अजय कुमार पहले पौरारा सिरसा घाट पहुंचे।
वहां मेला स्थल का निरीक्षण कर आसपास के ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं का इंतजाम करें। इसके बाद विधायक और अधिकारी पूठ घाट पहुंचे। यहां गोताखोरों को गंगा में उतार कर स्नान घाट के लिए गंगाजल की गहराई नपवाई। इस दौरान दो स्थानों को चिन्हित भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान से एक दिन पूर्व पूठ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस बार पूठ मेले में पार्किंग की व्यवस्था अलग से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें