फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। राज्य सरकार द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध को सफल बनाने और स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नगर के प्रति मकान को एक जूट का बैग प्रदान करेगी। बैठक में लोगों से अपील की गई कि वे पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दें अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय नगर पालिका के बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में नगर के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष राहत हसन ने पालिका सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने पालिका की ओर से प्रति मकान का एक जूट का बैग प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। नगर में चांद मस्जिद के पास पूर्व विधायक रइसउद्दीन वारसी के नाम से स्मारक बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। नगर के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण कराने की भी मंजूरी प्रदान की गई। इस अवसर पर शब्बीर खलीफा, आबिद अली, फहीम सिद्दीक, चंद्रपाल सिंह, जफर अली, राजपाल सिंह, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे। संचालन ईओ राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें