फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा और गजरौला में अमर उजाला का रक्तदान शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा और गजरौला में अमर उजाला का रक्तदान शिविर कल
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रुप से करेंगे शिविर का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमरोहा और गजरौला में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर शिविर सुबह 10 बजे शुरु होगा। जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र संयुक्त रुप से करेंगे। रक्तदान के इस महादान में विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। पिछले साल भी विश्व रक्तदान दिवस पर अमरोहा के जिला अस्पताल और गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों व सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी। इस बार भी उक्त स्थानों पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदान करने के साथ ही अमर उजाला की ओर से उनके नेक कार्य के लिए हाथों हाथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। शिविर को संपन्न कराने के लिए अमरोहा और गजरौला में सामाजिक संगठन जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें