फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के तेल का दुरुपयोग रोकने को कराई जाए थ्री स्टेज चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी के तेल का दुरुपयोग रोकने को कराई जाए थ्री स्टेज चेकिंग
विज्ञापन


अभियान चलाकर केरोसिन का गलत इस्तेमाल रुकवाने के आदेश
शासन के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किया शासनादेश
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
मिट्टी के तेल का दुरुपयोग किया जा रहा है। उसको मिलाकर मिलावट का खेल चल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए शासन बेहद गंभीर हो गया है। शासन के सचिव ने जिलाधिकारी को शासनादेश जारी करते हुए केरोसिन के उठान व वितरण की चेकिंग कराने को कहा है। इसके अलावा थ्री स्टेज चेकिंग भी कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान चलाकर कड़ाई के साथ इस कार्य को अंजाम देने के लिए कहा है।
शासन को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि मिट्टी के तेल का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसको डीलरों द्वारा मिलावटखोरों को बेचा जा रहा है। ग्रामीणों को माह वार तेल वितरित करने की बजाय कालाबाजारी की जा रही है। इस तरह की तमाम शिकायतों को शासन ने बेहद संजीदगी से लिया है। शासन के सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने जिलाधिकारी को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा है कि जनपद स्तर पर जिला प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारी मिट्टी के तेल के उठान व वितरण पर पूरी निगाह रखें। इसकी थ्री स्टेज चेकिंग कराएं। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अभियान चलाकर फर्जी नामों से पीडीएस केरोसिन का दुरुपयोग रुकवाने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। शासनादेश मिलते ही डीएम नवनीत सिंह चहल ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें