फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 स्काउट गाइड पर रहेगा मेले में गुम होने वाले श्रद्धालुओं को खोजने का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी गंगा मेले में गुम होने वाले श्रद्धालुओं को खोज कर परिजनों से मिलाने का जिम्मा 700 स्काउट गाइड पर रहेगा। जनपद के 30 इंटर कॉलेजों के स्काउट गाइड मेले में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे। फायर स्टेशन के निकट ही स्काउट गाइड का शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन

हर साल तिगरी गंगा मेले में देवोत्थान एकादशी के बाद इस तरह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है कि नजर बचते ही अपनों से दूर हो जाने पर खोजना मुश्किल हो जाता है। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 20 से 25 लाख पहुंचने की संभावना है। हजारों श्रद्धालु परिवार सहित तिगरी गंगा मेले में आते हैं। परिवारों के बच्चे और वृद्ध अपनों से बिछड़ जाते हैं। जिनको खोजने का जिम्मा स्काउट गाइड पर रहता है। अबकी बार मेले में 30 इंटर कॉलेजों के 700 स्काउट गाइड पर यह जिम्मा रहेगा। सूचना प्रभारी महेश चंद्र शर्मा शिविर प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड मेले में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे। 14 बड़े स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां पर 16-16 की टोली में स्काउट गाइड तैनात रहेंगे। मेले में स्काउट गाइड के 100 लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। किसी श्रद्धालु के गुम हो जाने पर लाउड स्पीकर पर एलान किया जाएगा। जिससे उसके परिजन मौके पर पहुंचकर अपनों को साथ ले जा सकें। मेले में आने वाले स्काउट अपने खर्चे पर मेले में आते हैं। अपने शिविर में ही उनके खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया जाता है।
महिलाओं के स्नान के लिए बनेगा अलग से स्नान घाट
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए खासा इंतजाम किए जाने की तैयारी है। मेले में महिलाओं के लिए अलग से स्नान घाट बनाया जाएगा। खास बात यह है कि मेले में उनकी सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट भी महिला ही तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेला आस्था का प्रतीक है। जहां पर लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने आते हैं। मेले में हजारों महिला श्रद्धालु ऐसी आती हैं, जिनके साथ उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं होता। उनको स्नान के दौरान खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए महिलाओं के लिए अलग से स्नान घाट बनाया जाएगा।
एडीएम भगवत सरन ने बताया कि मेले में महिलाओं के लिए अलग से बनने वाले घाट बनाया जाएगा जहां महिला मजिस्ट्रेट को ही स्नान घाट पर तैनात किया जाएगा।
सिग्नल की समस्या दूर करने के लिए मेले में लगेंगे दो टॉवर
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में सबसे अधिक समस्या मोबाइल सिग्नल की रहती है। सिग्नल नहीं आने के कारण बात नहीं हो पाती। जिससे तिगरी गंगा में ठहरे श्रद्धालुओं को अपने घर पर रहे सदस्यों की कुशल क्षेम नहीं मिलती। साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेले में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भी परेशानी आती है। एडीएम भगवत सरन ने बताया कि तिगरी गंगा मेले में एक कंपनी द्वारा दो मोबाइल टॉवर लगाए जा रहे हैं। एक पहले से तिगरी में है। एक टॉवर भारत संचार निगम लिमिटेड का है। मेले में सिग्नल की समस्या नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें