फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर गैंगस्टर, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले छह लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि 28 अगसत की रात रोडवेज बस अड्डे के सामने एलआईसी ऑफिस वाली गली में चौधरी गेस्ट हाउस में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक व्यापार पकड़ा गया था। इस दौरान मौके पर दो महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इस मामले में सीओ सीओ लाइन अभिषेक यादव की ओर से पंजाब राज्य में रोपड़ रूपनगर क्षेत्र के फतेहपुर माजरा जट्टन शहीद भगत सिंह नगर निवासी महिला, यूपी के गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में लक्ष्मण विहार फेज 3 गुड़गांव निवासी महिला, अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी महेंद्र, मोहल्ला चकली निवासी अजीम, मोहल्ला मुल्लाना निवासी अमीन चौधरी और हरियाणा राज्य के दांध कैथल क्षेत्र स्थित शिव मंदिर डडवाना निवासी अक्षय को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल सभी जमात पर बाहर थे। इस मामले में थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इस गिरोह का लीडर अमीन चौधरी है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर में अमीन चौधरी, महेंद्र, अजीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें