फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन खुला नामांकन का खाता, सात ने ठोंकी ताल

Tue, 24 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन खाता खुला है। सात उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल करते हुए चुनाव में ताल ठोकी है। पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा से दो प्रत्याशी, बसपा से तीन, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


वहीं अमरोहा विधानसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दावेदारी पेश की है। सातों प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्चा दाखिल करते हुए सादगी का परिचय दिया है। उधर, नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहा। 

बीस जनवरी से विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। लेकिन तीसरे दिन नामांकन का खाता खुला है। तीसरे दिन सात प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी डा. केएस सैनी ने अमरोहा विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया है। वहीं धनौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा ने नामांकन करते हुए दावेदारी पेश की है। बसपा से इंजीनियर नौशाद अली ने अमरोहा विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया है। 
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी जयदेव सिंह ने नौगावां सादात विधानसभा सीट से नामांकन किया। बसपा प्रत्याशी गंगासरन खड़गवंशी ने हसनपुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा। बसपा प्रत्याशियों के साथ जिला अध्यक्ष और उनके समर्थक मौजूद रहे। 

वहीं नौगावां सादात विधानसभा सीट से राष्ट्रीय किसान मजदूर  पार्टी से सोरन सिंह ने पर्चा    दाखिल करते हुए चुनाव में ताल ठोकी है। अमरोहा विधानसभा सीट से मुंशाद अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। हालांकि मुंशाद अली बसपा प्रत्याशी नौशाद अली के भाई हैं। इन्हें डमी कैंडीडेट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें