फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 68 केंद्र फाइनल, हाईस्कूल में बढ़े परीक्षार्थी तो इंटर में घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार भी जिले के 68 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों को लेकर छात्र-छात्राएं 21 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद केंद्रों में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पिछले साल भी जिले में इतने ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 26708 और इंटरमीडिएट में 23328 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 50036 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल हाईस्कूल में 26583 और इंटरमीडिएट में 24694 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह पिछले साल के मुकाबले हाईस्कूल में 125 परीक्षार्थी बढ़े हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 1366 परीक्षार्थी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो हाईस्कूल के पंजीकरण में करीब 0.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इंटरमीडिएट में लगभग 5.53 प्रतिशत की कमी आई है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 1241 परीक्षार्थी कम हुए हैं। इस तरह कुल पंजीकरण में करीब 2.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद कुल पंजीकरण में कमी की मुख्य वजह इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की घटती संख्या है। इस बार हाईस्कूल में इंटरमीडिएट से 3,380 अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उधर, बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
परीक्षा केंद्रों की सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी गई हैं। निर्धारित समय में आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। डीआईओएस का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें