अमरोहा। बिजली निगम ने शनिवार को शहर में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। विभिन्न इलाकों में कुल 65 कनेक्शन विच्छेदित किए गए जिसमें शाम तक 54 ने बकाया जमा कर दिया। बिजली निगम को 14 लाख रुपये का राजस्व मिला। एसडीओ अरविंद नागर ने बताया कि आजाद रोड, तकिया मोती शाह, वासुदेव नगर, गुजरी, नानक चंद रोड में अभियान चलाया गया। संवाद