फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने मुअज्जमपुर ट्रैक के विद्युतीकरण का किया निरीक्षण,

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मोअज्जमपुर रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल ने किया। ट्रैक पर जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालित होने की बात कही। डीआरएम के गजरौला पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा है। उनके जाने के बाद ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे डीआरएम एके सिंघल टॉवर बैगन से गजरौला पहुंचे। उनके आने की सूचना पर आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक और अन्य अधिकारी कर्मचारी पहले ही अलर्ट हो गए। हालांकि डीआरएम अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। अंदर गाड़ी में स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह से आवश्यक जानकारी ली। स्टेशन पर पांच मिनट के बाद उनकी गाड़ी मोअज्जमपुर की ओर रवाना हो गई। ट्रैक पर हुए विद्युतीकरण के काम का निरीक्षण किया। इसके बाद मोअज्जमपुर से नजीबाबाद होते हुए मुरादाबाद की ओर रवाना हो गए। डीआरएम के गजरौला पहुंचने से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उनके आगे रवाना हो जाने पर अधिकारियों को चैन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें