मंडी धनौरा। भाजपा वालों का गांव में प्रवेश निषेध संबंधी बोर्ड लगाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को विकास खंड की ग्राम पंचायत मल्हुपुरा में भाजपा विरोधी बोर्ड लगा दिया गया। ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम रसूलपुर माफी से उठी भाजपा विरोध की आंधी बढ़ती ही जा रही है। ब्लाक के कई गांवों में इस संबंध में बोर्ड लगाए गए। बुधवार को ग्राम मल्हुपुरा में गन्ना समिति के संचालक पति वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा वालों का प्रवेश निषेध संबंधी बोर्ड लगा दिया। वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। इस दौरान शीलचंद, अरूण सिंह, हुकम सिंह, गजेंद्र सिंह, गुरवचन सिंह, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।