मंडी धनौरा। धनौरा से कमेलपुर होते हुए लाडनपुर तक जाने वाले टेंपो वालों की हड़ताल की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर बसे गांवों के छात्र-छात्राएं इन टेंपो के जरिए ही नगर के स्कूल-कालेजों में पढ़ने के लिए आते हैं। चालकों का कहना है कि पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में टेंपो खड़ा करने पर शुल्क की मांग की जा रही है। इन परिस्थितियों में पालिका को शुल्क दे पाना संभव नहीं है।