फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा फेल हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र की रहने वाली एक युवती नगर के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी। शनिवार की सुबह उसने घर में रखा जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। जहर खाते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ला रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजन विलाप करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है कि छात्रा फेल हो गई थी, जिसकी वजह से वह अवसाद में थी। अवसाद के चलते ही उसने जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। वही गांव में छात्रा की मौत को लेकर अलग चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें